फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Constable husband smashed wife's head and threw her out of the house over dowry

Aligarh News: सिपाही पति ने दहेज के लिए सिर फोड़ा, घर से निकाला

Wed, 09 Sep 2026 02:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Constable husband smashed wife's head and threw her out of the house over dowry
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
क्वार्सी थाना क्षेत्र में एक सिपाही ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को बेरहमी से पीटा जिससे उसका सिर फूट गया। आरोप है कि सिपाही के दो सगे भाई जो पुलिस विभाग में दीवान के पदों पर तैनात हैं, उन्होंने भी पूरा साथ दिया। पीड़िता की शिकायत पर क्वार्सी पुलिस ने आरोपी पति और दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



पुलिस को दी गई तहरीर में डिफेंस कंपाउंड निवासी शिवानी यादव ने बताया कि उनका विवाह वर्ष 2020 में प्रदीप यादव के साथ हुआ था। पिता ने शादी में 25 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए। आरोप है कि पति और उसके घरवाले लगातार 10 लाख रुपये नकद और एक सोने की चेन की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन



पीड़िता का आरोप है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर उनके बीच आए दिन विवाद होता रहता था। इसी बीच बीते शुक्रवार को जब शिवानी ने अतिरिक्त दहेज की मांग का विरोध किया तो सिपाही पति ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और उसे जमीन पर पटक दिया। मारपीट के बाद उसे घर से भी बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता ने आखिरकार थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। सीओ सर्वम सिंह के मुताबिक शिवानी की तहरीर के आधार पर आरोपी सिपाही पति प्रदीप यादव और उसके दोनों दीवान भाइयों ललितोप व मानवेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed