फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Two-Year-Old Goes Missing While Playing, Body Found in Pit; Father Carries Her for Postmortem

छिंदवाड़ा: खेलते-खेलते लापता हो गई दो साल की मासूम, गड्ढे में मिला शव, गोद में लेकर पीएम के लिए पहुंचा पिता

Wed, 09 Sep 2026 11:07 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2026 11:07 AM IST
सार

घर के पास खेल रही दो साल की मासूम खुशीता अचानक लापता हो गई। परिजनों ने तलाश की तो बच्ची खुले गड्ढे में मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम है।

विज्ञापन
Chhindwara: Two-Year-Old Goes Missing While Playing, Body Found in Pit; Father Carries Her for Postmortem
कलेजे के टुकड़े को पीएम के लिए लेकर पहुंचा पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के सुआम गांव में मंगलवार शाम घर के पास खेल रही दो साल की मासूम खुशीता अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काफी देर तक उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। बाद में बच्ची का शव गांव में खुले पड़े गड्ढे में मिला। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया।

विज्ञापन


मृतका के भाई सुरेश ने बताया कि खुशीता मंगलवार शाम घर के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते वह अचानक घर से बाहर निकल गई। कुछ देर बाद जब बच्ची दिखाई नहीं दी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के दौरान बच्ची खुले गड्ढे में मिली। परिजन उसे तत्काल बाहर निकालकर अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सागर: जहरीली शराब केस में नया मोड़, FIR के अगले दिन नामजद आरोपी की मौत, परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बेटी की मौत से बदहवास पिता उसके शव को गोद में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचे। यह दृश्य देखकर अस्पताल में मौजूद लोग भी भावुक हो गए। 

हादसे के बाद परिजनों ने गांव में खुले पड़े गड्ढे को लेकर जिम्मेदारों की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि गड्ढे को सुरक्षित नहीं किया गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस का कहना है कि खुले पड़े गड्ढे को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed