{"_id":"6aa0723bb83deb829f0464d3","slug":"accused-of-cow-slaughter-arrested-after-encounter-badaun-news-c-123-1-bdn1038-172670-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: मुठभेड़ के बाद गोकशी का आरोपी गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: मुठभेड़ के बाद गोकशी का आरोपी गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल
Wed, 09 Sep 2026 10:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:41 AM IST
सार
बदायूं में पुलिस ने मंगलवार को गोकशी आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसमें हेड कांस्टेबल शिववीर सिंह घायल हुए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी भी घायल हो गया। उसके पैरों में गोली लगी है।
विज्ञापन
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : पुलिस मीडिया सेल
विस्तार
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में गोकशी के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। फायरिंग में हेड कांस्टेबल के दाहिने हाथ में भी गोली लगी। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अलापुर थाने में दर्ज गोकशी के केस में वांछित आरोपी तनहीर निवासी गौरामई की तलाश की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ककराला-उसहैत मार्ग पर भट्ठे से करीब 250 मीटर आगे मौजूद है। दोबारा गोकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर तीन राउंड फायर किए। इसमें हेड कांस्टेबल शिववीर सिंह के दाहिने हाथ में गोली लगी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें तनहीर के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस को 315 बोर का तमंचा, तीन खोखे, चार जिंदा कारतूस, एक छुरी और रस्सी बरामद हुई।
विज्ञापन
आरोपी ने कबूला जुर्म
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि सात सितंबर की रात उसने अपने साथी जुम्मन और भाई के साथ गौरामई के जंगल से लावारिस बछड़े को पकड़कर मारा था। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि आरोपी तनहीर के खिलाफ अलापुर और उसहैत थाने में चोरी समेत तीन केस दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ मुठभेड़ के संबंध में भी कार्रवाई की जा रही है। उपचार के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।