फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   communal tension in nai ki mandi

धर्मस्थल के बाहर दीवार बनवाने पर सांप्रदायिक तनाव

Sat, 03 Sep 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
communal tension in nai ki mandi
नाई की मंडी क्षेत्र में दो समुदाय के लोग आए आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला
नाई की मंडी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक धर्मस्थल के गेट के सामने मौजूद दूसरे धर्मस्थल के बाहर दीवार बनवाने पर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी पहुंच गए। एक धर्मस्थल की कमेटी के लोगों ने निर्माण कार्य को गलत बताया। पुलिस अधिकारियों ने दीवार को गिरवा दिया। तीन घंटे बाद विवाद खत्म हो सका। तनाव के चलते पुलिस तैनात की है। 
विज्ञापन


एमजी रोड पर धाकरान चौराहे के पास दो धर्मस्थल हैं। एक धर्मस्थल का गेट पास की गली में खुलता है, जबकि उसके सामने ही दूसरा धर्मस्थल है। इसकी दीवार के बगल से एक और दीवार बनवाई जा रही थी। शुक्रवार सुबह आठ बजे सामने वाले धर्मस्थल की कमेटी अध्यक्ष निहाल सिंह धाकड़, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह धाकड़ ने निर्माण कार्य देखा तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। कमेटी के लोगों ने निर्माण कार्य को अवैध बताया। कहा कि दीवार की आड़ में धर्मस्थल का गेट बनवाया जा रहा है, जबकि उसका पहले से एक गेट एमजी रोड की ओर है। इसे सिर्फ एक व्यक्ति बनवा रहा है। दोनों धर्मस्थल के गेट आमन-सामने होंगे तो आए दिन विवाद की स्थित पैदा होगी।
विज्ञापन


कुछ ही देर में दोनों समुदायों के लोग पहुंच गए। तनाव की जानकारी होते ही सीओ छत्ता, लोहामंडी सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई। उधर, दूसरे धर्मस्थल के लोगों ने बताया कि दीवार कमजोर हो गई थी। इसलिए उसके सहारे के लिए दूसरी दीवार बनवाई जा रही है। हालांकि विवाद को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने नए निर्माण पर रोक लगा दी। निर्माण सामग्री भी हटवा दी। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सुबह 11 बजे विवाद शांत हो सका। इसके बाद ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed