{"_id":"5f743a518ebc3e9b736124f1","slug":"bike-mechanic-murdered-in-house-police-investigate-love-affair-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैकेनिक की घर में गला दबाकर हत्या, पुलिस हिरासत पत्नी, प्रेम संबंधों में कत्ल की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मैकेनिक की घर में गला दबाकर हत्या, पुलिस हिरासत पत्नी, प्रेम संबंधों में कत्ल की आशंका
Wed, 30 Sep 2020 01:28 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:28 PM IST
सार
मृतक की पत्नी मधु ने पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि महिला के पास में ही रहने वाले एक व्यक्ति
से संबंध की बात सामने आई है। उसे हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
हत्या की सूचना के बाद पहुंची पुलिस छानबीन करती हुई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना एमएम गेट क्षेत्र के नल वाली बस्ती में बाइक मैकेनिक मुकेश (40) की घर में सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह चारपाई पर उनका शव पड़ा मिला। पत्नी और दो बच्चे घर में ही थे। पुलिस को पत्नी और उसके करीबी पर हत्या का शक है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
शीतला गली में नल वाली बस्ती में मुकेश का दो मंजिला मकान है। इसमें पत्नी मधु, 16 वर्षीय बेटा और 14 वर्षीय बेटी रहती हैं। बेटी ने पुलिस को बताया कि पिता शाम को 4:00 बजे काम से घर लौट कर घर आए थे। रात में 10:00 बजे खाना खाया। इसके बाद पापा और मम्मी पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। सुबह 8:00 बजे भाई पिता को जगाने गया था, वह मृत मिले।
मृतक की पत्नी मधु ने पुलिस को सूचना दी।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि महिला के पास में ही रहने वाले एक व्यक्ति से संबंध की बात सामने आई है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है। प्रेम संबंध में हत्या की आशंका है। पूछताछ के बाद ही हत्या का कारण सामने आ सकेगा। मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- वृंदावनः नवरात्र में भक्तों को दर्शन देंगे ठाकुर बांकेबिहारी, कोविड प्रोटोकॉल का करेंगे पालन