फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Preparations underway to take five jailed accused into police remand.Preparations underway to take five jailed accused into police remand.

Banda News: जेल में बंद पांच आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी

Sat, 19 Sep 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 19 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to take five jailed accused into police remand.Preparations underway to take five jailed accused into police remand.
बांदा। कोडीनयुक्त सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में पुलिस अब मंडल कारागार में बंद पांच आरोपियों से पूछताछ की तैयारी में है।
विज्ञापन

प्रकरण के विवेचक ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है। कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने और अब तक सामने आए सवालों के जवाब हासिल करने के लिए रिमांड मांगा गया है। प्रार्थना पत्र पर मंगलवार को सुनवाई होगी।
तीन सितंबर को एसटीएफ और बांदा पुलिस की संयुक्त टीम ने बिसंडा में कोडीनयुक्त सिरप के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया था। टीम ने डीसीएम में ले जाई जा रही कोडीनयुक्त सिरप की 30 हजार शीशियां बरामद की थीं। कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में अतर्रा निवासी प्रियांशू गुप्ता उर्फ किशन, बिसंडा के नहर पुरवा निवासी धीरेंद्र, अतर्रा निवासी प्रवीण उर्फ लकी, अतर्रा निवासी रोहित पांडेय और हापुड़ निवासी डीसीएम चालक शेखर शामिल हैं। हिरासत में लेने के बाद उनसे पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजा गया था। तब से पुलिस की टीमें इस बड़े नेटवर्क की जड़ें तलाशने में लगी हुई हैं और अब तक कई अहम सुराग हासिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण में पुलिस प्रियांशु के बहनोई हमीरपुर निवासी रवींद्र गुप्ता को भी तलाश रही है लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने अब तक हुई जांच के बाद कड़ी से कड़ी जोड़ने के लिए पांचों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेने का निर्णय लिया है। जिससे सवालों के जवाब हासिल हो सकें।
ऐसे में विवेचक की ओर से कोर्ट में रिमांड प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। मंगलवार को सुनवाई होगी और पुलिस पांचों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में देने की मांग करेगी।

कोर्ट अगर पुलिस रिमांड स्वीकार करती है तो पांचों आरोपियों को कोर्ट से निश्चित किए गए दिनों के अनुसार पुलिस अपने साथ ले जाएगी और घटना से जुड़े सबूतों और सवालों के जवाब हासिल करेगी। रिमांड के दिन पूरे होने पर पुलिस उन्हें फिर से जिला कारागार में न्यायिक अभिरक्षा में कोर्ट के जरिए भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed