फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   10-year-old child dies after being hit by a pickup truck.

Hapur News: पिकअप की टक्कर से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
10-year-old child dies after being hit by a pickup truck.
मृतक रिहान का फाइल फोटो।
धौलाना। यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 में शनिवार को पिकअप की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मैक्स पिकअप को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रिहान (10) पुत्र नसीम निवासी गांव शेखूपुर खिचरा यूपीएसआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में था। इसी दौरान तेज गति से आ रही पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही धौलाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मैक्स पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
रिहान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता नसीम ने बताया कि उनकी चार बेटियां और एक बेटा था। रिहान उनका इकलौता बेटा था, जिसकी हादसे में मौत हो गई। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed