फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attack on police team in agra

ट्रांस यमुना में पुलिस पर हमला, जीप तोड़ी

Wed, 11 May 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 11 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
attack on police team in agra
पुल‌िस जीप - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
ट्रांस यमुना कालोनी के भारद्वाज चौराहा पर दो पक्षों के बीच चल रहा जमीन का विवाद सुलझाने के लिए गई एत्माद्दौला थाना की पुलिस पर हमला कर दिया गया। पुलिस पर एक पक्ष की तरफदारी का आरोप है। इससे नाराज दूसरे पक्ष ने पथराव किया और पुलिस जीप के शीशे तोड़ डाले। पुलिसकर्मी वहां से भाग निकले। इस मामले में 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विवाद 400 वर्ग मीटर जमीन का है। लक्ष्मी नारायण इसे अपनी बताते हैं। पास के लोगों का दावा है कि यह बगीची की जमीन है, इसमें समाधि भी बनी है। इस पक्ष के रमेशचंद ने बताया कि लक्ष्मी नारायण जमीन पर कब्जा कर रहे थे। उन्होंने सोमवार रात कुछ लोग बुलाए थे। उन्होंने फायरिंग भी की थी। पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन

उधर, पुलिस का कहना है कि जमीन के विवाद की सूचना पर मंगलवार सुबह आठ बजे थाना से पुलिस बल भेजा गया था। वहां लक्ष्मी नारायण के विरोधी पक्ष ने पथराव कर दिया। केस दर्ज कर लिया गया है। मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान की जा रही है। विवाद के चलते मौके पर फोर्स तैनात की गई है। गौरतलब है कि इससे पहले ऐसा ही विवाद नुनिहाई में सामने आया था। वहां विवादित जमीन पर कब्जा करने के लिए बाहर से लोग आए थे। मोहल्ले के लोगों ने उन्हें खदेड़ दिया था। इससे पहले भी ट्रांस यमुना क्षेत्र में जमीन के विवाद में पथराव और फायरिंग की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

ट्रैफिक कांस्टेबल की मारपीट
रामबाग पर मंगलवार रात करीब नौ बजे ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल राजेश के साथ आटो चालक ने मारपीट कर दी। उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। आरोप है कि वह रांग साइड से जा रहा था। रोकने पर पुलिस से भिड़ गया। उधर, राजेश का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस के सिपाही उससे पैसे की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed