फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Antagonism towards the neighbor, killed her daughter

पड़ोसी से खुन्नस, मार डाला उसकी बेटी को

Fri, 02 Sep 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Antagonism towards the neighbor, killed her daughter
शाहगंज में चार साल की बालिका का हत्यारोपी गिरफ्तार  - फोटो : अमर उजाला
रुई की मंडी स्थित चौपाल बस्ती की रहने वाली चार साल की स्माइला की हत्या पड़ोस के युवक ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि वह पड़ोसी महिला से खुन्नस निकालने के लिए उसकी बच्ची को बहाने से अपने साथ ले गया। पत्थर से सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार, सुबह आठ बजे नए फाटक के पास तालाब किनारे रिक्शा चालक रियाजुद्दीन उर्फ राजू की चार वर्षीय बच्ची की लाश पड़ी मिली थी। पोस्टमार्टम में सिर पर चोट के 11 निशान बताए गए, मौत का कारण डूबना था। 
विज्ञापन

पुलिस ने गुरुवार को आरोपी रमेश (40) निवासी चौपाल बस्ती को पकड़ लिया। उस पर पीड़ित परिवारीजनों ने शक जताया था। 
शाहगंज थाना के एसओ ने बताया कि रियाजुद्दीन के घर पर रमेश का अक्सर आना-जाना रहता था। एक दिन रियाजुद्दीन की पत्नी नजमा ने उसकी गलत हरकत की वजह से उसे घर आने से मना कर दिया। इससे वह खुन्नस मान बैठा था। घटना वाले दिन सोमवार को स्माइला प्रसाद लेने जा रही थी। रास्ते में रमेश मिल गया। चाऊमीन दिलाने की बात कहकर वह उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद तालाब किनारे ले जाकर उसके सिर में ईंट से प्रहार कर दिए। वह घायल होकर वहीं गिर पड़ी। इसके बाद उसे तालाब में डालकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed