फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   absa caught red handed taking bribes

एबीएसए को टीचर से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Wed, 15 Feb 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Wed, 15 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
absa caught red handed taking bribes
विजिलेंस ने एबीएसए पूनम चौधरी को शमसाबाद बीआरसी पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। - फोटो : अमर उजाला
विजिलेंस की आगरा टीम ने एबीएसए पूनम चौधरी को शमसाबाद बीआरसी पर बुधवार दोपहर सहायक अध्यापिका रानी सिंह परिहार से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोप है कि छह महीने की सीसीएलए का पैसा देने के लिए रिश्वत की डिमांड की थी। विजिलेंस उन्हें महिला थाना ले गई है। बृहस्पतिवार को मेरठ कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर उनकी गिरफ्तारी का पता चलने पर शमसाबाद थाने पर सैकड़ों अध्यापक  पहुंच गए।
विज्ञापन

पूनम चौधरी के पास शमसाबाद और फतेहाबाद ब्लाक का चार्ज है। रानी सिंह शमसाबाद ब्लाक संसाधन केंद्र पर तैनात हैं। विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया कि रानी सिंह ने छह महीने के सीसीएलए के भुगतान के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। दस दिन की मेडिकल लीव भी मांगी थी। इस पर पूनम चौधरी ने कहा कि छुट्टियां चुनाव बाद मिलेंगी। सीसीएलए के लिए 60 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। रानी सिंह ने मना किया तो 50 हजार देने को कहा। इस पर रानी सिंह ने विजिलेंस में शिकायत कर दी।
विज्ञापन

विजिलेंस ने जाल बिछा दिया। बुधवार को ब्लाक संसाधन केंद्र शमसाबाद पर टीम पहुंच गई। जैसे ही पूनम चौधरी ने रानी सिंह से 50 हजार रुपये लिए, वैसे ही उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने रुपये दराज में रख दिए थे। इन्हें बरामद किया गया। इसके बाद पूनम चौधरी को शमसाबाद थाना ले जाया गया। यहां से शाम को महिला थाना भेज दिया गया। विजिलेंस के एसपी डा. अरविंद कुमार ने बताया कि पूनम चौधरी को गुरुवार को मेरठ की एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, पूनम चौधरी ने कहा कि उन्हें फंसाया गया है। यह भी आरोप लगाया कि महिला पुलिस ने उनकी पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed