फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   a man attempted to rape with a woman in agra

घर में शौचालय न होने से यूं खतरे में पड़ गई महिला की इज्जत

Fri, 05 Jan 2018 04:34 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला बाह (आगरा)
क्राइम डेस्क, अमर उजाला बाह (आगरा) Updated Fri, 05 Jan 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
a man attempted to rape with a woman in agra
रेप की कोशिश
आगरा के बाह खेड़ा राठौर क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की सुबह शौच के लिए जा रही महिला को नलकूप संचालक ने बदनीयती से पकड़ लिया। आबरू बचाने के लिए महिला उससे भिड़ गई। खुद को बचाने के लिए उसने आरोपी का अंगूठा दांत से काटा और चीखते हुए भागी।
विज्ञापन


ससुर के साथ थाने जाकर घटना की जानकारी दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। महिला का पति बाहर नौकरी करता है। वह गांव में ससुर व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत उसे शौचालय नहीं मिला है।
विज्ञापन


खुले में शौच को जाना पड़ता है। सुबह वह खेत में शौच के लिए घर से निकली थी, तभी रास्ते में गांव के ही नलकूप संचालक ने उसे पकड़ लिया। आबरू लूटने के लिए उसे खींच कर ले जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोटा और शाल वहीं गिर गया

 इस पर महिला उससे भिड़ गई। चीखते-चिल्लाते हुए उसे अंगूठे में दांत से काटा और घर की ओर भागी। इस दौरान उसका लोटा और शाल वहीं गिर गया। मामले में एसओ खेड़ा राठौर ने बताया कि शिकायत मिली है। घटना की जांच की जा रही है। तफ्तीश के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed