फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   सेल्समैन से मारपीट कर लूटी नकदी

सेल्समैन से मारपीट कर लूटी नकदी

Sat, 17 Feb 2018 11:01 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
सेल्समैन से मारपीट कर लूटी  नकदी
Attempted murder of cash van gard at kanjhavla - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। गांव उद्दैतपुर अभई निवासी सेल्समैन शनिवार सुबह दुकानों पर माल देने गया था। तभी वहां पहले से मौजूद नामजद आरोपियों ने तमंचा लगाकर जेब में रखी हजारों की नकदी लूट ली। विरोध करने पर मारपीट करते हुए सामान भी फेंक दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव उद्दैतपुर अभई निवासी रनवीर सिंह सेल्समैन है। वह दुकानों पर परचून का माल पहुंचाता है। शनिवार की सुबह वह नगला पजाबा निवासी ग्याप्रसाद की दुकान पर माल देने गया था। आरोप है कि तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे नामजद आरोपियाें ने अभद्रता करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस बीच आरोपियाें ने कनपटी पर तमंचा लगाकर जेब में रखी करीब 40 हजार की नकदी लूट ली। विरोध करने पर उसके साथ लात घूंसों से मारपीट कर सामान फेंक दिया। रनवीर का आरोप है कि आरोपी नकदी के साथ ही माल भी लूट ले गए। जब उसने पीछा किया तो दोबारा उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed