फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   कालाबाजारी में निरस्त कोटा के मामले में पुलिस ने लगाई एफआर

कालाबाजारी में निरस्त कोटा के मामले में पुलिस ने लगाई एफआर

Tue, 13 Feb 2018 11:17 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
कालाबाजारी में निरस्त कोटा के मामले में पुलिस ने लगाई  एफआर
मैनपुरी। ब्लाक मैनपुरी के गांव लहरा एमनीपुर में पांच वर्ष पूर्व कालाबाजारी के चलते निरस्त किए गए राशन की दुकान के मामले में पुलिस ने एफआर तत्कालीन डीलर के पक्ष में लगा दी है। इसके बाद आरोपी पक्ष अब हाईकोर्ट से पुन: जांच के आदेश ले आया है। तत्कालीन एसडीएम ने जांच के बाद कोटा निरस्त की कार्रवाई की थी। डीलर व ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से की।
विज्ञापन


गांव लहरा एमनीपुर के नगला नया में कोटा डीलर ब्रजेश कुमार ने राशन का गेहूं 10 फरवरी 2013 को बाजार में बेचने के लिए भेजा था। इसे ग्रामीणों की सूचना के बाद पकड़ लिया गया था। इस मामले में शिकायत के बाद डीएम ने जांच के आदेश दिए थे। जांच के दौरान कोटा डीलर को अपना पक्ष रखने को कहा गया था। डीलर की ओर से जो जवाब पेश किया वह तत्कालीन पूर्ति निरीक्षक ने सही नहीं पाया और एसडीएम को रिपोर्ट सौंप दी थी।
विज्ञापन


डीएम के आदेश पर तत्कालीन एसडीएम अमित कुमार ने 26 अप्रैल 2013 को कोटा निरस्त कर दिया था। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया में लहरा एमनीपुर निवासी ममता देवी को डीलर चयनित किया था। तभी से लगातार वह कोटा का संचालन कर रही है। इस मामले में अभी हाल ही में पुलिस ने निरस्त किए गए कोटा के मामले में एफआर लगा दी। इसके बाद निरस्त किए गए कोटा का मामला ब्रजेश हाईकोर्ट ले गया। वहां से मामले में पुन: जांच के आदेश दिए। कोटा डीलर व ग्रामीणों का कहना है कि जब कालाबाजारी के आरोप में कोटा निरस्त किया था। तो पुलिस ने इस मामले में एफआर कैसे लगा दी। वह इसकी शिकायत डीएम से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed