फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   किशोर की मौत पर भड़के लोग, पुलिस पर पथराव

किशोर की मौत पर भड़के लोग, पुलिस पर पथराव

Mon, 06 Nov 2017 12:00 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
किशोर की मौत पर भड़के लोग, पुलिस पर पथराव
पुलिस पर हमला
करहल (मैनपुरी)। थाना करहल क्षेत्र के गांव गोपालपुर के समीप रविवार देर शाम ट्रैक्टर की टक्कर से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव उठा ले गई। इस बात से आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को खदेड़ कर भगा दिया। बाद में पहुंची फोर्स ने जाम लगाए लोगों को खदेड़ कर भगाया।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव नाकऊ निवासी उमेश कुमार रविवार शाम 12 वर्षीय भतीजे उमेश के साथ साइकिल से घर जा रहे थे। तभी गांव गोपालपुर के समीप ट्रैक्टर ने साइकिल को रौंद दिया। हादसे में सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उमेश घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस शव को उठा ले गई।
विज्ञापन


जब परिवारीजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तो वहां शव न देखकर आक्रोशित होकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस पहुंची तो जाम लगाए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर खदेड़ दिया। कम संख्या होने की वजह से पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा में बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने जाम लगाए लोगों को खदेड़ दिया। जाम खुलने के बाद पुलिस मार्ग का आवागमन सुचारू कराया। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed