फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   युवती से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर पीटा

युवती से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर पीटा

Thu, 30 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर पीटा
rape
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में दबंगों से खौफजदा एक हिंदू बंजारा परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर हो गया है। बुधवार रात को गैर संप्रदाय के युवकों ने बंजारा परिवार की युवती से दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन


नाकाम होने पर उसकी पिटाई की। जब पीड़िता थाने में शिकायत लेकर पहुंची तो वहां भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। करीब एक सप्ताह पूर्व हुई घटना में भी पुलिस ने आरोपियों को थाने मामूली धाराओं में चालान कर छोड़ दिया था।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दूसरे समुदाय के लोग अधिक संख्या में निवास कर रहे हैं। यहां दो चार बंजारा परिवार रहते हैं। एक बंजारा परिवार दबंगों के खौफ के चलते अब घर से निकलने में डर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात को जब एक युवती शौच के लिए गई तो गैर संप्रदाय के युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। साथ ही उसे उठाकर ले जाने की कोशिश भी की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती की पिटाई भी की। पीड़िता जब मां के साथ थाने पहुंची तो वहां भी उसे बैठाए रखा गया। कार्रवाई व न्याय के नाम पर उन्हें कुछ भी नहीं मिला। आरोपी दबंग हैं और गांव में कई गैर कानूनी कामों में संलिप्त हैं।

युवती ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले भी रुपये दिखा कर आरोपियों ने अश्वलीलता की थी। विरोध करने पर मारपीट करते कपडे़ फाड़ दिए थे। उसके पिता को पीटकर लहूलुहान कर दिया था। जब शिकायत की गई तो आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस ने शांतिभंग की धारा में पाबंद कर दिया। इसके चलते अब आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।

युवती की मां का कहना था कि इस माहौल में अब गांव में रहना खतरे से खाली नहीं है। कभी भी कोई भी घटना हो सकती है। इसलिए अब वह परिवार सहित गांव छोड़ देंगी।


एसपी राजेश एस ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है। जानकारी करने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed