{"_id":"59b42bc84f1c1bf27f8b580c","slug":"71504979912-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पक्षीय कार्रवाई पर दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक पक्षीय कार्रवाई पर दरोगा लाइन हाजिर
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी/भोगांव। थाना क्षेत्र में आलू मंडी के समीप दुकान के विवाद में दो संप्रदायों में मारपीट के मामले में एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। दरोगा पर तनाव के माहौल के बीच एक पक्षीय कार्रवाई की शिकायत मिली थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर एसपी ने कार्रवाई की है।
थाना क्षेत्र में पुरानी आलू मंडी के समीप रामजानकी मंदिर की एक दुकान को लेकर मालिक और किराएदार के बीच कई बार झगडे़ हो चुके हैं। शुक्रवार को किराएदार अकरम और दुकान मालिक वेदराम के बीच दुकान में ताला डालने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आते ही मारपीट हो गई थी।
क्षेत्र में तनाव का माहौल बनता देख पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया था। घटनास्थल पर पुलिसबल को तैनात किया गया था। वेदराम पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी। उक्त मामले के चौकी से थाने पहुंचने के बाद दरोगा उदयवीर सिंह पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप भी लगा।
विज्ञापन
एसपी राजेश एस ने जब जांच कराई तो वह दोषी पाया गया। एसपी ने जांच के बाद दरोगा उदयवीर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी तरह से तनाव की स्थिति नहीं है। दुकान के स्वामित्व के विवाद को एसडीएम के स्तर पर निपटाया जा रहा है।