फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   तालाब में मिला लापता युवक का शव

तालाब में मिला लापता युवक का शव

Thu, 30 Nov 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
तालाब  में मिला लापता युवक का शव
तालाब - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव पहाड़पुर से दो दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव बुधवार की देर शाम तालाब में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। माना जा रहा है कि पैर फिसलने से यह हादसा संभव है।
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी विनोद कुमार (37) अविवाहित था। सोमवार की शाम वह पशुओं को चराने के लिए गया था। तभी से वह लापता हो गया था। देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने खोजबीन की। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं लग सका।
विज्ञापन


घरवाले उसकी तलाश में जुटी ही थे, इसी बीच बुधवार की शाम ग्रामीणों ने विनोद का शव तालाब में देखा। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। शव को तालाब से निकालने के बाद जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने बताया कि हो सकता है कि पैर फिसलने से विनोद तालाब में गिरकर डूब गया हो, जिससे यह हादसा हो गया। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed