फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Head-on collision between two motorcycles; two youths killed

Siddharthnagar News: दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर, दो युवकों की मौत

Wed, 02 Sep 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 02 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Head-on collision between two motorcycles; two youths killed
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड के बाहर रोते बितखते मृतक संजय के परिजन। संवाद
- सदर थाना क्षेत्र के बर्डपुर-नौगढ़ मार्ग पर स्थित बढ़या के पास दोपहर में हुआ हादसा
विज्ञापन

- हादसे का शिकार एक मृतक और महिला नेपाल के निवासी, नहीं हो पाई पहचान
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के बर्डपुर-नौगढ़ मार्ग पर स्थित बढ़या गांव के पास बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने- सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है। एक मृतक और घायल महिला नेपाल की है। दूसरे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मोहाना थाना क्षेत्र के कलीलपुर गांव के टोला जगदीशपुर निवासी संजय (30) पुत्र रामवृक्ष अपनी पत्नी सुशीला (28) के साथ बाइक से दोपहर में किसी मामले में जमानत के लिए जिला मुख्यालय पर आ रहा था। बताया जा रहा है कि अभी सदर थाना क्षेत्र के बर्डपुर-नौगढ़ मार्ग पर स्थित बढ़या गांव के पास पहुंचा था कि इधर से जा रही बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार दो युवक और महिलाएं घायल हो गईं। हादसा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट और एंबुलेंस की मदद से माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां संजय और दूसरे बाइक सवार युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुशीला और दूसरी बाइक सवार महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

महिला और युवक नेपाल के निवासी बताए जा रहे हैं। वह कहां आए थे और कहां जा रहे थे? इसके बारे में जानकारी नहीं हो पा रही है। महिला भी बोलने की स्थिति में नहीं है। वहीं, मौत के बाद संजय के परिवार के लोग मेडिकल काॅलेज पहुंच गए। खबर के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। गांव के लोगों के मुताबिक अभी एक माह पहले ही संजय के पिता की मौत हुई थी और वह दुबई से गांव आया था। फिर दुबई जाने की उसकी तैयारी थी। उसकी चार बेटियां हैं। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, नेपाली युवक की पहचान की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में शहर कोतवाली नवीन कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। इसमें एक की पहचान नहीं हो पाई है। पहचान की कोशिश की जा रही है। दूसरे के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed