फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accused arrested

Bilaspur News: घुमारवीं से चोरी हुई बाइक चंडीगढ़ से बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
accused arrested
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस आरोपियों तक पहुंची
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के इंदिरा वार्ड में दिनदहाड़े चोरी हुई बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को चंडीगढ़ के बलौंगी से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमन शर्मा (20) निवासी भराड़ी, डाकघर कोठी, तहसील घुमारवीं और सुखजिंदर सिंह (34) निवासी खराल खुर्द, तहसील दसूहा, जिला गुरदासपुर, पंजाब के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार घुमारवीं निवासी अंकुश जसवाल ने 22 अगस्त को अपनी बाइक इंदिरा वार्ड मार्केट की गली में घर के नजदीक खड़ी की थी। शाम करीब सात बजे लौटा तो बाइक गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। बाइक मालिक ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो दो युवक दोपहर करीब 1:30 बजे बाइक को धक्का लगाकर मुख्य सड़क की ओर ले जाते दिखाई दिए। फुटेज में एक युवक बाइक पर बैठा था, जबकि दूसरा पीछे से उसे धक्का दे रहा था। मुख्य सड़क तक पहुंचने के बाद दोनों ने बाइक स्टार्ट की और फरार हो गए। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के साथ तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला और आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने मंगलवार को बलौंगी, चंडीगढ़ में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed