{"_id":"6a9810146c3b4ace3d08efb7","slug":"accused-arrested-with-chitta-and-charas-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-166843-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 47 ग्राम चरस, चिट्टा और चूरापोस्त के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 47 ग्राम चरस, चिट्टा और चूरापोस्त के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने 62 हजार रुपये की नकदी भी की बरामद
-सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस चौकी शहर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 47.41 ग्राम चरस, 3.43 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 14.84 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। इसके अलावा आरोपियों से करीब 62 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई है।
मामले में डियारा सेक्टर निवासी 36 वर्षीय अमित किशोर और बिलासपुर निवासी कुशल चंद उर्फ बोन्गों को गिरफ्तार किया गया है। नशीले पदार्थों को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास नशीले पदार्थ कहां से पहुंचे थे और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।