{"_id":"6a98693a1e09a5d9080c0cc9","slug":"a-young-man-hanged-himself-after-writing-a-love-story-in-a-suicide-note-and-died-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-183983-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सुसाइड नोट में प्रेम कहानी लिखकर युवक फंदे से लटका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सुसाइड नोट में प्रेम कहानी लिखकर युवक फंदे से लटका, मौत
Wed, 02 Sep 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
मृतक अमन की फाइल फोटो
लखीमपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्रीनगर में 22 वर्षीय युवक ने सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग की बात लिखने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को किराए के कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला।
निघासन क्षेत्र के ढांगा निवासी अमन पुत्र अनिल करीब तीन वर्षों से शास्त्रीनगर में किराये के कमरे में रह रहा था। मकान मालिक के अनुसार अमन ने डी-फार्मा की पढ़ाई पूरी करने के बाद शहर के एक निजी संस्थान में नौकरी शुरू की थी। बुधवार को उसने कमरे के कुंडे से फंदा लगा लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव नीचे उतरवाया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें एक लड़की से प्रेम प्रसंग की बात लिखी होने की जानकारी है। आत्महत्या के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर गई थी। सुसाइड नोट में एक लड़की से प्रेम प्रसंग की बात लिखी गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।