{"_id":"6a9807967a408d26510e4e77","slug":"two-buffaloes-die-of-electrocution-near-jagatkhana-bridge-solan-news-c-176-1-ssml1044-177942-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जगातखाना पुल के समीप करंट लगने से दो भैंसों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जगातखाना पुल के समीप करंट लगने से दो भैंसों की मौत
Wed, 02 Sep 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
रात के समय पराली की ट्राॅली से टूटा था बिजली का खंभा
खंभा टूटने से जमीन की ओर लटके थे बिजली की तारें
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-रूपनगर रोड पर जगातखाना पुल के समीप बिजली की टूटे तारों की चपेट में आने से दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित परिवार के सदस्य अहमद अली ने बताया कि हर रोज की तरह अपने मवेशियों को चरने के लिए जंगल की ओर छोड़ रहा था। जैसे ही भैंसें पुल पार कर जंगल की तरफ जाने लगी तो रास्ते में गिरे बिजली की तारों के संपर्क में आने से दोनों भैंसों को करंट लग गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य भैंस, जो तार की चपेट में आई थी, किसी तरह बचकर जंगल की ओर चली गई।
अहमद अली ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि रास्ते में बिजली के तार टूटे पड़े हैं और उनमें करंट दौड़ रहा है। रात के समय पराली से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और बिजली की तार नीचे गिर गए। तारों में करंट जारी रहने के कारण यह हादसा हुआ। दोनों भैंसों की मौत से उन्हें करीब तीन से चार लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
किसान ने बताया कि उनका परिवार दूध को बेचकर अपने घर का गुजारा करता था। अब परिवार के दो भैंसों की मौत हो जाने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस संबंध में पुलिस, पशुपालन विभाग और बिजली विभाग को सूचित कर दिया गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिवार के बयान दर्ज कर वापस गई। पीड़ित परिवार ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से नुकसान का उचित आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है, ताकि वे नए पशु खरीदकर दोबारा अपना गुजर-बसर चला सकें।
विज्ञापन
वहीं किसान की पत्नी गफुरा ने बताया कि मरने वाली भैंसों में से एक ने महज 10 दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया था, जबकि दूसरी भैंस भी परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण थी। वे गरीब परिवार से हैं और इतनी बड़ी आर्थिक क्षति सहन करने की स्थिति में नहीं हैं। भैंसों की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। उन्होंने प्रशासन से जल्द आर्थिक सहायता और मुआवजा देने के साथ-साथ पुलिस प्रशासन से उस ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक की पहचान कर उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है