{"_id":"59b18a9e4f1c1bf67f8b4c19","slug":"191504807582-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के युवक से आईबी के डीएसपी ने की पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीन के युवक से आईबी के डीएसपी ने की पूछताछ
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
फैक्टरी में अवैध पटाखे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। सूर्या बीड्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे (आतिशबाजी) का सामान बनवाने के आरोपी चीन निवासी युवक यहां कैसे आया इसकी पड़ताल शुरू हो गई है। सीओ के साथ आईबी के डीएसपी ने गुरुवार को उससे पूछताछ की।
फैक्ट्री में धमाके के बाद एसडीएम संगमलाल यादव ने वहां से चीन के युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। गुरुवार को सुबह दस बजे आईबी के डीएसपी एसएस गुप्ता शिकोहाबाद पहुंचे। सीओ संजय वर्मा के साथ चीन के युवक से पूछताछ की। उस युवक से मोबाइल एप का प्रयोग कर चीन की भाषा में काफी गहनता से बात की।
युवक से पुलिस कुछ भी पता नहीं कर सकी। दोनों अधिकारी युवक को लेकर घटनास्थल पर गए और उससे घटना के बारे में जानकारी की। युवक यहां कब आया, कैसे आया और इसका माध्यम कौन था। वह अकेला है या पूरा गैंग इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
बीजा, पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो युवक भारत में बिना बीजा/पासपोर्ट के आया। उसने दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए माल तैयार कराना शुरू कर दिया था।