फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चोरों से बचने को महिला ने अपनाई ‘मरजीना’ की तरकीब

चोरों से बचने को महिला ने अपनाई ‘मरजीना’ की तरकीब

Tue, 20 Jun 2017 01:27 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
चोरों से बचने को महिला ने अपनाई ‘मरजीना’ की तरकीब
आस पास के लिए भी
विज्ञापन

चोरों से बचने को महिला ने अपनाई ‘मरजीना’ की तरकीब
अलीबाबा चालीस चोर फिल्म की तरह आस-पास के घरों पर बांध दिए लाल धागे
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा।
अगर आपने अलीबाबा चालीस चोर फिल्म देखी है तो मरजीना का किरदार जरूर याद होगा। यह भी नहीं भूले होंगे कि उसने चोरों को पूरे मोहल्ले के मकानों पर एक जैसे निशान लगाकर कैसे भ्रमित किया था। कहानी इसलिए याद आई है क्योंकि आवास विकास सेक्टर -10 में एक महिला ने अपने घर के गेट पर धागे बंधे देखकर इसे दोहराया है।
उसने घर के बाहर लाल धागे बंधे देखे तो लगा कि चोर मकान को चिह्नित कर गए हैं। उसने पहले पुलिस बुलाई। फिर भी तसल्ली नहीं हुई तो वैसे ही धागे पूरी कालोनी के घरों पर बांध दिए। यह अलग बात है कि चोर नहीं आए। मामला रविवार का है। महिला के घर में शादी थी। बरात गई हुई थी। घर पर सिर्फ महिलाएं थी। बच्चे बाहर खेल रहे थे।
विज्ञापन

तभी बच्चों ने देखा कि दो बाइक पर आए चार युवक घर के गेट पर कुछ बांध रहे हैं। उन्होंने मां को बताया। तब तक युवक जा चुके थे। घर के गेट पर लाल धागे बंधे हुए थे। महिला ने समझा कि युवक चोर थे, घर चिह्नित कर गए हैं, रात को आएंगे चोरी करने। इस कालोनी में पिछले एक महीने में तीन चोरी हो चुकी हैं। महिला ने सिकंदरा थाना पुलिस को फोन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पहुंची तो कह दिया कि उसे पूरा यकीन है कि चोर आएंगे, अगर चोरी हो गई तो पुलिस की जिम्मेदारी होगी लेकिन इतने से भी उसे तसल्ली नहीं हुई। चार पुलिसवाले रात भर उसके घर के सामने बैठे रहे लेकिन महिला ने वैसे ही लाल धागे आस-पास के 20 घरों में बांध दिए। जैसे अलीबाबा चालीस चोर फिल्म में मरजीना ने आस-पास के सभी घरों पर वैसे ही निशान लगा दिए थे।

भ्रम हो गया था महिला को
सिकंदरा थाना के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि महिला को भ्रम हो गया था। उसने धागे बंधे देख समझ लिया कि चोर आएंगे। इसलिए थाने भी फोन किया और यूपी 100 पर भी। पुलिस वहां तैनात रही लेकिन कोई चोर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed