{"_id":"570422df4f1c1b3035c8178d","slug":"15-lakh-theft-in-teacher-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक नेता के घर 15 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक नेता के घर 15 लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Wed, 06 Apr 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्राचार्य को पता न चला, चोर घर साफ कर गए
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस के बागला कालेज के पूर्व प्राचार्य और शिक्षकों के संगठन औटा में कई पदों पर रहे कमला नगर निवासी एसके खंडेलवाल के घर 15 लाख की चोरी हो गई। कमला नगर के ए ब्लॉक स्थित उनके आवास पर सोमवार रात चोर जंगला तोड़कर घुसे। वे घर में ही सो रहे थे लेकिन उन्हें पता नहीं चला।
मंगलवार सुबह आंख खुलने पर जब मेन गेट बंद मिला, तो उन्हें शक हुआ। अंदर देखा तो अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने बड़े आराम से चोरी की। घर में रखे सोने के जेवरात ढूंढ-ढूंढकर निकाले। कई अलमारियों से लगभग 15 लाख कीमत के गहने निकाले गए। इसके अलावा 20 हजार कैश चोरी कर लिया। जाते समय चोर मेन गेट को बाहर से बंद कर गए। सुबह इसके नहीं खुलने पर ही उन्हें शक हुआ।
उन्होंने पड़ोसी को बुलाकर गेट खुलवाया। इसके बाद अंदर देखा तो चोरी की जानकारी हुई। न्यू आगरा थाना पर तहरीर दे दी गई है। गौरतलब है कि पिछले दो सप्ताह से शहर में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। खास तौर से पॉश कालोनियों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे भावना एस्टेट और शेखर रेजीडेंसी में चोरी हो चुकी है।