फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुलिस को चकमा देकर थाने से भागा अवैध शराब का धंधंबाज हिस्ट्रीशीटर

पुलिस को चकमा देकर थाने से भागा अवैध शराब का धंधंबाज हिस्ट्रीशीटर

Thu, 07 Sep 2017 11:56 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को चकमा देकर थाने से भागा अवैध शराब का धंधंबाज हिस्ट्रीशीटर
पु‌ल‌िस को चकमा देकर भागा ‌अवैध शराब का धंधेबाज - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। हिस्ट्रीशीटर और अवैध शराब का बड़ा धंधेबाज व्यास मुनि गुरुवार को नगर कोतवाली से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। कोतवाली पुलिस घंटों उसका पीछा करती रही, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। कुसमरा में कुछ दिन पूर्व एक इंटर कालेज में शराब फैक्ट्री पकडे़ जाने के मामले में वह वांछित चल रहा था। जिसे गुरुवार को ही पुलिस ने पकड़ा था। थाने से शराब के इस धंधेबाज के भाग निकलने से महकमे में हडकंप मचा है।
विज्ञापन


थाना किशनी क्षेत्र के गांव परशुरामपुर हविलिया स्थित मौरश्री स्मृति इंटर कालेज में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री कुसमरा चौकी पुलिस ने पकडी था। वहां केमिकल, मिलावटी शराब सहित भारी मात्रा में माल एवं उपकरण बरामद हुए थे। पुलिस ने दबिश के दौरान सात लोगों को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


एसपी ने बताया था कि कालेज में शराब बनाने वालों का सरगना हिस्ट्रीशीटर व्यास मुनि यादव निवासी गांव हविलिया और कालेज प्रबंधक सुखवीर सिंह है। कार्रवाई के दौरान व्यास मुनि का पुत्र आशीष राज यादव, अजय और एक अज्ञात व्यक्ति भाग निकले थे। इनकी तलाश में पुलिस जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला अवध नगर स्थित आवास पर दबिश देकर व्यास मुनि को पकड़ा था। पुलिस उसे लेकर थाने आई। इसी दौरान वहां एक भाजपा नेता और मुंशी के बीच नोक-झोंक हो गई।

भाजपा नेता और मुंशी के बीच हुए विवाद और हंगामे का फायदा उठाकर हिस्ट्रीशीटर व्यास मुनि थाने से भाग निकला। इसकी भनक लगते ही पुलिसकर्मियों ने बाइक पर बैठ कर भाग रहे हिस्ट्रीशीटर का मदार दरवाजा तक पीछा किया। पर, वह हाथ नहीं लगा। हिस्ट्रीशीटर के थाने से भागने की घटना से महकमे में हडकंप मच गया।


कोतवाली पुलिस अवैध शराब के धंधेबाज और हिस्ट्रशीटर व्यास मुनि को पकड़ कर थाने लाई थी। पर, वह दिनदहाड़े पुलिस की आंखों में धूल झोंककर भाग निकला। थाने से आराम से उसके भाग निकलने में पुलिस की ही संलिप्तता की चर्चा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पुलिस के कुछ लोगों ने उसे थाने से भागने में सहयोग भी किया है।

एएसपी ओमप्रकाश सिंह कहते हैं कि थाने से भागे हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी के प्रयासों में पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed