{"_id":"5a882e974f1c1b9b248b59ba","slug":"111518874263-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे लाखों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे लाखों
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
New ten rupees note will replace by coin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। करहल चौराहा निवासी एक व्यक्ति ने इटावा निवासी साथी के साथ मिलकर कई लोगों से नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी कर ली। नौकरी न लगने के बाद जब सभी ने रुपये वापस मांगे, तो अब वह टाल मटोल कर रहे हैं। पीड़ित ने कार्रवाई करने को लेकर थाने में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के हरिदर्शन नगर निवासी दीप्ति के घर करहल चौराहा निवासी एक व्यक्ति का आना जाना था। पांच मार्च 2017 को उक्त व्यक्ति ने बताया कि इटावा निवासी एक साथी की सरकार में बहुत चलती है। वह नौकरी लगवा सकता है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने नौकरी के नाम पर दीप्ति से 1.20 लाख, बबिता से 70 हजार, राजीव से 90 हजार और अरविंद से 90 हजार रुपये ले लिए गए।
सभी से कहा कि एक माह बाद इटावा में क्लर्क की नौकरी लग जाएगी। एक माह का समय बीतने के बाद जब उक्त लोगों ने नौकरी न लगने की बात कही तो आरोपी आज कल कहते हुए टरकाने लगे। कई दिन बीतने के बाद उक्त लोग जब भी मिलते तो रुपये वापस करने के नाम पर टाल मटोल करते। नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार हुई दीप्ति ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।