फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   तमंचे के बल पर दंपति से गहने, नकदी लूटी

तमंचे के बल पर दंपति से गहने, नकदी लूटी

Sat, 18 Nov 2017 11:32 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर दंपति से गहने, नकदी लूटी
लूटपाट - फोटो : amar ujala
कुसमरा (मैनपुरी)। थाना किशनी क्षेत्र में शनिवार शाम को रामनगर विशुनगढ मार्ग पर पल्सर सवार लुटेरों ने दंपति से तमंचा के बल पर जेवर व नकदी लूट ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। काफी तलाश के बाद भी लुटेरों के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन



कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र के गांव नगला दिलू निवासी सतेंद्र सिंह शनिवार को पत्नी को लेकर थाना किशनी क्षेत्र स्थित ससुराल आया था। शाम को वह बाइक से पत्नी को लेकर गांव वापस जा रहा था।
विज्ञापन


बाइक जब कुसमरा चौकी क्षेत्र में रामनगर विशुनगढ़ मार्ग के समीप पहुंची। तभी पीछे से काली पल्सर पर सवार दो लुटेरों ने तमंचा दिखाकर बाइक ओवरटेक कर रोक ली। बाइक रुकवाने के बाद लुटेरों ने विवाहिता के जेवर व सतेंद्र के जेब में रखी हजारों की नकदी लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट करने के बाद तमंचा दिखाकर भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दंपति से घटना के बारे में जानकारी लेने के साथ ही लुटेरों की तलाश की। मगर पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed