{"_id":"5f1db9988ebc3e9f6c354b9f","slug":"crime-tundla-news-agr452178211","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ौसी से हुए विवाद के बाद दिव्यांग सब्जी विक्रेता को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ौसी से हुए विवाद के बाद दिव्यांग सब्जी विक्रेता को मारी गोली, गंभीर
टूंडला के टूंडली में घटना की जांच करती पुलिस
- फोटो : TUNDLA
Link Copied
टूंडला(फिरोजाबाद)। घर के बाहर खड़े एक ऑटो में बैठा दिव्यांग सब्जी विक्रेता को उसके पड़ोसी ने अपने साथियों के संग मिलकर गोली मार दी। गोली लगने से घायल दिव्यांग को आगरा रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। मोहल्ला टूंडली निवासी इमरान उर्फ राहुल (20) पुत्र अमरुद्दीन दिव्यांग है और मंडी में सब्जी बेचता है। परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर बाद साप्ताहिक लॉकडाउन के चलते वह घर के बाहर खड़े ऑटो में जाकर बैठ गया था। तभी उसका पड़ोसी युवक और तीन बाइकों पर सवार होकर आए उसके साथियों ने इमरान को गोली मार दी। गोली इमरान के पेट में लगी। आवाज सुन इमरान के परिजन व पड़ोसी वहां पहुंच गए। तभी बाइक सवार सभी युवक भाग गए। घायल इमरान को परिजन एफएच मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां से उसे आगरा एनएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इमरान की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
परिजनों को आरोप है कि इमरान और पड़ोसी युवक सब्जीमंडी में सब्जी बेचते हैं। शनिवार को इमरान का पड़ोसी सब्जी विक्रेता से विवाद हो गया था। तब मामला वहीं रफा-दफा हो गया था। आज उसने साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दे दिया। इधर, आरोपी युवक के परिजनों का कहना है कि इमरान व उसके दोस्त तमंचा दिखाते हुए हंसी मजाक कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।