फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

राजा का ताल पुलिस चौकी से बालू से भरा ट्रक गायब

Wed, 07 Aug 2019 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime
टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना पुलिस चौकी राजा का ताल में खड़ा बालू से भरा ट्रक गायब हो गया। तीन दिन पूर्व ही आरटीओ ने ट्रक को पकड़कर चौकी पर खड़ा किया था। रात में ट्रक गायब होने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। ट्रक की तलाश में पुलिसकर्मियों को इटावा भेजा गया है, देर शाम तक ट्रक का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद हाईवे पर उसायनी पर आरटीओ आगरा ने रविवार को आकस्मिक चेकिंग कर बालू से भरे ओवरलोड एक ट्रक को पकड़ा था। ट्रक चालक ने जुर्माना अदा नहीं किया तो आरटीओ ने ट्रक को राजा का ताल पुलिस चौकी के हवाले कर दिया था। ट्रक चालक रिलीज कराने के लिए चौकी पर ही दो दिन से डेरा डाले था। मंगलवार रात चौकी पर खड़ा ट्रक अचानक गायब हो गया। सुबह ट्रक को गायब देख पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुलिस की मिली-भगत से ही ट्रक चालक ट्रक को चौकी से लेकर चंपत हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह ट्रक गायब होने की चर्चा लोगों में पहुंची तो आनन-फानन में पुुलिस ने ट्रक इटावा का होने पर उसकी तलाश में दो सिपाहियों को इटावा भेेजा है। इटावा में पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी है, किंतु ट्रक का कोई सुराग नहीं है। मामले में थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि चौकी से ट्रक गायब होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। चौकी प्रभारी ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी है। चौकी प्रभारी को ट्रक कब्जे में लेने से पहले जीडी में दर्ज कराना चाहिए था। अगर चौकी से ट्रक गायब हुआ है तो जांच कराते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed