फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

देवी देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट से मचा हड़कंप

Fri, 21 Aug 2020 02:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
crime
बेवर। इटावा रोड तिराहा के पास रहने वाले एक युवक ने देवी-देवताओं पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली। व्हाट्सएप ग्रुप पर इस पोस्ट के शेेयर होने के बाद हिंदूवादी संगठन के लोगों ने आक्रोश व्यक्त कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में इटावा रोड तिराहा के पास रहने वाले युवक सौरभ ने देवी-देवताओं की एक पोस्ट को व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर किया। पोस्ट के वायरल होने के बाद जैसे ही हिंदूवादी संगठन के लोगों को जानकारी हुई तो आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ता भोलू दुबे ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। पोस्ट करने वाले युवक के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed