{"_id":"5f3f88738ebc3e3ca74d2e52","slug":"crime-mainpuri-news-agr455511113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली (मैनपुरी)। गांव सोनई में हुए शिवम हत्याकांड में फरार चल रहे बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड में मुख्य आरोपी मृतक के सगे भाई सहित दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
थाना क्षेत्र के गांव सोनई में 12 अगस्त की सुबह शिवम चौहान का शव विद्यालय परिसर में पड़ा मिला था। युवक के सिर में भारी चीज मारकर हत्या की गई थी। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने घटना का खुलासा किया था। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि सगे बड़े भाई सूरज चौहान ने की थी।
हत्या के पीछे जो वजह बताई गई थी, उसके अनुसार शिवम एक हादसे के बाद अचानक उग्र हो जाता था। वह किसी पर भी हमला कर देता था। इसी वजह से सूरज ने उसकी हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में पिस्टल, कारतूस व नशे की गोलियां उपलब्ध कराने वाले साथी शहर के बंशीगोहरा निवासी अभिषेक उर्फ राना को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
वहीं हत्याकांड की साजिश और असलहा आदि उपलब्ध कराने का तीसरा आरोपी बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण मौर्य का पुत्र रामेंद्र उर्फ जॉनी पुलिस के हाथ नहीं आ सका था। दोनों आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार चौहान ने बताया कि आरोपी रामेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी मिले हैं।