फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

पुलिस मुठभेड़ में पकड़े दो शातिर वाहन चोर

Fri, 14 Aug 2020 07:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
crime
घिरोर (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने गुंडेला तिराहा के पास मुठभेड़ के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की एक होंडा सिटी सहित तीन अन्य कार बरामद हुईं। शुक्रवार को पुलिस ने पकड़े गए वाहन चोरों को जेल भेजा।
विज्ञापन

थाना पुलिस को बृहस्पतिवार की देर रात सूचना मिली कि जसराना रोड पर गुंडेला तिराहा के पास बने प्रतीक्षालय के पास दो शातिर वाहन चोर खड़े हुए हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। रात करीब 11:30 बजे पुलिस ने जब वाहन चोरों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर तमंचा से फायर कर दिए। पुलिस ने भाग रहे वाहन चोरों को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। उनके कब्जे से दो तमंचा व कारतूस जब्त कर लिए।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से एक होंडा सिटी सहित तीन कार बरामद कीं। थाने ले जाकर पूछताछ करने पर पकड़े गए युवकों ने अपने नाम इमरान निवासी नई बस्ती घिरोर, सोहेल निवासी मोहल्ला मनिहार थाना करहल बताया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चोरों के पास एक होंडा सिटी, दो ईको कार बरामद हुईं। सात फर्जी नंबर प्लेट, 25 बिना नंबर लिखी प्लेट, मास्टर चाबी, गाड़ियों के टूटे लॉक, हथौड़ा, चैस नंबर मिटाने की मशीन, निगेटिव फिल्म, चेसिस प्लेट व कई वाहनों की आरसी भी बरामद हुईं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया पकड़े इमरान पर 13 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं सोहेल पर भी तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed