फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

कोर्ट मैरिज करने आई महिला बच्चे सहित पकड़ी

Mon, 27 Jul 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime
घिरोर। थाना क्षेत्र निवासी जिस महिला को पुलिस मृत समझ रही थी, वह सोमवार को फिरोजाबाद से पकड़ी गई। उसके साथ 11 माह का मासूम भी है। महिला वहां प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने के लिए आई थी। महिला के लापता होने के बाद ससुराल पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने महिला को बयान के लिए न्यायालय में पेश किया। थाना क्षेत्र के गांव नगल फत्ते निवासी चंद्रशेखर की शादी करीब छह वर्ष पूर्व फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव पिडराव निवासी 27 वर्षीय महिला के साथ हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद ही चंद्रशेखर की हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद ससुरालीजनों ने महिला की शादी देवर इंद्रजीत के साथ करा दी। देवर से शादी के समय विमला के एक पुत्र था। वहीं इंद्रजीत से दो संतान हैं।
विज्ञापन

18 जुलाई को महिला 11 माह के बच्चे के साथ लापता हो गई। इसके बाद महिला के भाई ने पति इंद्रवीर व ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए इंद्रजीत उसके भाई दिनेश, कर्मवीर, सास रेशमा देवी पर महिला और बच्चे को मारकर शव गायब करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। इस बीच एक नामजद पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उससे पूछताछ हुई तो कहानी कुछ और ही मोड़ ले गई। उसने बताया कि उन लोगों ने कुछ नहीं किया, बल्कि विमला मर्जी से कहीं चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह ने जांच के दौरान बयान सही पाए। इसके बाद मुखबिरों के जरिए महिला की तलाश शुरू कर दी। सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि विमला फिरोजाबाद के डबरई में कोर्ट मैरिज के लिए आ रही है। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर महिला को 11 माह के बच्चे के साथ पकड़ लिया और थाने ले आई। वहां पूछताछ के दौरान अपनी मर्जी से कहीं चले जाने की बात कही। पुलिस ने महिला को बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा।

मायके पक्ष की ओर से महिला व बच्चे की हत्या कर शव गायब करने का मामला दर्ज कराया गया था। महिला व बच्चा दोनों ही जीवित हैं। बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा गया है।
पहलवान सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed