फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

खेत पर कब्जा करने का आरोप

Sun, 12 Jul 2020 10:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
crime
लक्ष्मी चौहान - फोटो : MAINPURI
किशनी (मैनपुरी)। गांव बंसरमऊ की रहने वाली एक युवती ने मामा व उनके साथियों पर खेत पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव बसंरमऊ निवासी लक्ष्मी चौहान वर्तमान में आगरा की विजय नगर कॉलोनी की निवासी हैं। उनका आरोप है कि गांव में उनके नाम जो ढाई बीघा खेत है। उस पर मूंगफली की बुआई कराई थी। रविवार की सुबह बटाईदार से मूंगफली खोदवा रहीं थीं। तभी दो बाइकों पर मामा व भाई तीन अन्य साथियों के साथ वहां आ पहुंचे। लक्ष्मी ने बताया कि मामा भाजपा में पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे हैं। वहीं भाई भाजपा का मंडल महामंत्री है।
विज्ञापन

उन्होंने मूंगफली खोदवाने पर आपत्ति जताई। जब लक्ष्मी ने कहा कि खेत उनका है तो वह लोग गाली-गलौज व हाथापाई करने लगे। इस बीच मामा ने उनका गला दबाकर मारने की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर जब ग्रामीण मौके पर आए तब नामजद लोगों ने उन्हें छोड़ा। आरोप है कि इस दौरान उनके हाथ से एक हजार रुपये भी छीन लिए गए। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी हैं लक्ष्मी
शिकायतकर्ता लक्ष्मी स्वर्गीय उर्मिला चौहान की दत्तक पुत्री हैं। मां की मौत के बाद ढाई बीघा खेत अब उनके नाम है। वह फुटबॉल में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। उन्होंने बताया कि मामा को पसंद नहीं है कि वह उक्त खेत से फसल काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed