{"_id":"5eef82b48ebc3e43323651b9","slug":"crime-mainpuri-news-agr4471345146","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठे के पास पड़ा मिला किसान का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठे के पास पड़ा मिला किसान का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
रामरतन का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव पलिया निवासी एक किसान का शव रविवार की सुबह चंदरपुर स्थित भट्ठा के पास पड़ा मिला। संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद परिजनों की ओर से पांच नामजद सहित आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव पलिया निवासी 56 वर्षीय रामरतन बाथम शनिवार की शाम घर पर थे। तभी पप्पू यादव निवासी नगला दूंदे, रविंद्र निवासी नगला बरी अपने एक साथी रिंकू के साथ घर पर आए। रामरतन को किसी काम की बात कह कर ट्रैक्टर से साथ ले गए। रविवार की सुबह करीब सात बजे परिजनों को जानकारी मिली कि चंदरपुर बोझी के पास स्थित भट्ठा के पास किसान का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।
सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई। वहां परिजनों की ओर से नामजद लोगों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। मृतक के घरवालों ने आरोप लगाया कि रविंद्र ने कुछ समय पहले एक जमीन का पट्टा दिलाया था। रामरतन का एक बैंक से एक लाख रुपये का लोन कराया था। लेकिन एक भी रुपये नहीं दिए। रुपये के विवाद को लेकर ही इन लोगों ने हत्या की है।
विज्ञापन
रामरतन के पुत्र संजीव बाथम ने पप्पू यादव निवासी नगला दूंदे, रविंद्र यादव, रिंकू यादव निवासी नगला बरी, सुमन देवी, रामशरण निवासी गांव पलिया व तीन अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
रक्तस्राव से हुई मौत
रामरतन के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में पसलियों की कुछ हड्डियां टूटीं हुईं मिलीं हैं। अंदरूनी रक्तस्राव होना मौत की वजह बताया गया है। यह चोटें मारपीट की वजह से लगीं या गिरने से इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।
पांच नामजद सहित आठ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दो लोगों को हिरासत में लिया है।- रमाकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक