फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

भाजपा नेता और उसके पुत्र पर हमले के मामले में मुकदमा दर्ज

Thu, 27 Feb 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
crime
कासगंज। बुधवार को सहावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे फाटक के समीप भाजपा नेता और उनके पुत्र पर किए गए हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गया है। भाजपा नेता ने एक नामजद सहित 10-15 अज्ञात व्यक्तियों के नाम रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जबकि भाजपा नेता का आरोप है कि पुलिस मामले में ढिलाई बरत रही है।
विज्ञापन

सहावर में बुधवार सुबह लगभग 10 बजे पूर्व ब्लॉक प्रमुख भीमसेन मौर्य का बेटा सुधांशु रेलवे फाटक की ओर जा रहा था। इसी बीच कार सवार कुछ लोग उतरे और किसी बात को लेकर उसको पीटने लगे। जानकारी होने पर जब भाजपा नेता भीमसेन पहुंचे तो हमलावरों ने उनको भी पीट डाला। मामले में भाजपा नेता ने सिढ़पुरा के दीपक गुप्ता पुत्र प्रदीप गुप्ता को नामजद करते हुए 10-15 अज्ञातों पर तहरीर दी। पुलिस ने भाजपा नेता और उसके पुत्र का चिकित्सीय परीक्षण कराकर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक किसी हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed