फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

प्रवर्तन अधिकारी के साथ अभद्रता, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 16 Jul 2019 07:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
crime
मैनपुरी। कार्यालय में कामकाज निपटा रहे प्रवर्तन अधिकारी के साथ अभद्रता करने के साथ ही खरपरी निवासी एक युवक ने अभिलेख आदि फेंक दिए। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सिविल लाइन आरोपी को पकड़ कर थाने ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन

प्रवर्तन अधिकारी कौशलेंद्र सिंह यादव सोमवार की शाम करीब 4:30 ऑफिस में सरकारी कार्य कर रहे थे। आरोप है तभी खरपरी निवासी सौभाग्य त्रिपाठी वहां आ पहुंचा। उसने दोस्त की गाड़ी सीज किए जाने को लेकर धमकाते हुए कहा कि अब जुर्माना उन्हीं को भरना पड़ेगा। गाली गलौज करते हुए टेबल पर रखीं फाइलों को इधर-उधर फेंकने लगा।
विज्ञापन

कार्यालय में हंगामा बढ़ता देख पुुलिस को सूचना दी गई। चौकी इंचार्ज सिविल लाइन अमित सिंह सौभाग्य को पकड़ने के बाद कोतवाली ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को आरोपी जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानलेवा हमले का भी आरोप
कार्यालय में अभद्रता किए जाने के मामले में प्रवर्तन अधिकारी की ओर से कहानी को कुछ ज्यादा ही बड़ा रंग दे दिया गया। तहरीर में कहा गया है कि कार्यालय में हंगामा करने वाले युवक ने ही दो दिन पूर्व घर के सामने फायरिंग की थी। हमले में वह बाल-बाल बच गए थे। आरोपी सिपाहियों को भी फोन पर धमकाता है। वहीं पीड़ित पक्ष का कहना है कि अगर जानलेवा हमला हुआ था तो दो दिन तक शिकायत क्यों नहीं लिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed