फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cracks appeared in many houses in this area of Agra panic among people minister gave assurance

UP: आगरा के इस क्षेत्र के कई मकानों में आईं दरारें, लोगों में दहशत...मौके पर पहुंचे मंत्री ने दिया ये आश्वासन

Sat, 02 Nov 2024 12:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Nov 2024 12:32 PM IST
सार

आगरा के मोती कटरा क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। वजह है उनके मकानों में आ रही दरारें। लोगों का कहना है कि ये दरारें आगरा मेट्रो के निर्माण कार्य की वजह से आ रही हैं। ऐसे में लोगों में भय है कि कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए। 
 

विज्ञापन
Cracks appeared in many houses in this area of Agra panic among people minister gave assurance
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के निर्माण की वजह से मोती कटरा में कई मकानों में दरारें आने की शिकायत की गई है। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने क्षेत्र में भ्रमण कर पीड़ित लोगों से मुलाकात की। नुकसान का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री ने जिलाधिकारी से बातकर पीड़ित परिवारों को हुई क्षति का आकलन कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन


शहर का पुराना इलाका होने की वजह से मोती कटरा क्षेत्र में मेट्रो के निर्माण कार्य की वजह से कई मकान क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। कई मकानों में दरारें आई हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मेट्रो प्रशासन की लापरवाही की वजह से क्षेत्र के कई मकान गिरने की स्थिति में हैं। जिसकी वजह से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। मंत्री के भ्रमण के दौरान कन्हैयालाल कुशवाहा, रणवीर सिंह, डॉ. मनोज गोस्वामी, पार्षद मुन्ना सिंह प्रजापति, रणवीर सिंह, सुनील कर्मचंदानी, मुकेश गुप्ता, महेंद्र भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: मां को इस बात का था डर...इसलिए करवा दी बहू और बेटे की हत्या, 10 महीने पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन



सर्किट हाउस में आज होगी बैठक
मेट्रो निर्माण में जिम्मेदार अधिकारियों की और से अब तक पीड़ित परिवार से मुलाकात नहीं करने पर कैबिनेट मंत्री ने आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि ऐसा हरगिज नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी से बात कर शनिवार को सर्किट हाउस में जिलाधिकारी और आगरा मेट्रो कॉरपोरेशन के जिम्मेदार अधिकारियों को बैठक कर हल निकालने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed