फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cows are becoming invasive and causing harm to farming also.

Agra News: गोवंश हो रहे हमलावर तथा खेती में भी पहुंचा रहे नुकसान

Sun, 23 Jun 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Cows are becoming invasive and causing harm to farming also.
अमांपुर। क्षेत्र में गोवंश के हमले से लोग परेशान हैं। यह किसानों पर भी हमले कर रहे हैं तथा खेती में भी नुकसान पहुंच रहे हैं। परेशान किसानों ने गोवंश को पकड़ने के लिए प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र में जंगली जानवरों के अलावा गोवंश भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह हरा चारा की खेती, मक्का व मूंगफली की फसल में नुकसान पहुंचा रहे हैं। खेतों में देखभाल करने वाले किसानों पर भी यह हमलावर हो रहे हैं। तीन दिन पहले ग्राम पंचायत सरसई नरू के गांव नगला मढ़ी के रोहित गिरि व विशेश्वर गिरी को सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया। ग्राम प्रधान सुशीला देवी को अवगत कराया है। इसके अलावा गोवंश गांव फकौता, अभयपुर, शेरपुर, नगला पोपी, खेरिया भाऊपुरा में भी खेती में नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों को गोवंश से खतरा बना हुआ है। किसान सुनील कुमार, अभय कुमार, विजय कुमार, फुलवारी लाल, दिनेश कुमार ने गोवंशों को पकड़वाने की गुहार शासन प्रशासन से दोहराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed