{"_id":"5eff4d768ebc3e433a62ca55","slug":"covid-patient-woman-death-in-vrindavan-mathura-latest-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग महिला की मौत, 13 पहुंचा संक्रमितों की मौत का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग महिला की मौत, 13 पहुंचा संक्रमितों की मौत का आंकड़ा
Sat, 04 Jul 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:12 AM IST
सार
अस्पताल ने कोविड नियमों का पालन करते परिवार को दिया शव
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
मथुरा में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के साथ मृतकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शुक्रवार की शाम कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की उपचार के दौरान वृंदावन के अस्पताल में मौत हो गई। जनपद में अब तक कोरोना से 13 मौत हो चुकी हैं।
बताया जाता है कि मथुरा के कोतवाली रोड स्थित गुजराना निवासी 58 वर्षीय वृद्ध को हाइपर टेंशन की समस्या के कारण 30 जून को वृंदावन के रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान ही एक जुलाई को उनका कोविड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।
ये भी पढ़ें: कानपुर मुठभेड़ः शहीद जितेंद्र के कंधों पर थी परिवार की बड़ी जिम्मेदारी, वर्दी के लिए दिया बलिदान
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद शाम को उनकी मृत्यु हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने कोविड 19 के मानकों का अनुपालन करते हुए परिवार को शव सौंप दिया है।

चौमुंहा में फल व सब्जी विक्रेताओं की जांच की मांग
कस्बावासयिों ने क्षेत्र में सब्जी व फल विक्रेताओं की पूल सैंपलिंग कराने की मांग की है। बताया कि चौमुंहा में बाहर से लोग फल व सब्जी बेचने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में पता नही चल पा रहा है कि कौन कोरोना संक्रमित है। ग्रामीण विनोद वार्ष्णेय, मानवेंद्र सिसौदिया, पवन वार्ष्णेय, द्वारिकाधीश यादव ने मुख्य चिकित्साधिकारी से क्षेत्र में मोबाइल यूनिट टीम से पूल सैंपलिंग की मांग की है।
गोवर्धन का बड़ा बाजार हॉटस्पॉट कर किया सील
गोवर्धन कस्बा में चार कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए हॉटस्पॉट एरिया मुख्य बड़ा बाजार को बंद करा दिया है। कस्बा के बाजार के बंद होते ही लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। बाजार के आसपास घरों में रहने वाले लोग परेशान हैं। उनके घरों तक जरूरतमंद सामान भी नहीं पहुंच रहा है।
गौरतलब है कि बड़ा बाजार के तीन मेडिकल स्टोर संचालकों की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आने के बाद दहशत फैल गई है। इसे लेकर प्रशासन ने बड़ा बाजार के कसाई पाड़ा, लक्ष्मी नारायण मंदिर, कला भवन, मोदी खाना एरिया को सील कर दिया है। एरिया सील होते ही दुकानें बंद हो गई हैं। बंद दुकानों में दूध, मिठाई, कपड़ा, दवाई, सब्जी आदि शामिल हैं। नगर पंचायत प्रशासन को जरूरत का सामान पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रूपेंद्र सिंह ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।

पिता-पुत्र की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट, एरिया सील
रेलवे रोड पर पिता-पुत्र की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने रेलवे रोड को सील कर दिया। परिजनों को होम क्वांरटीन कर दिया है। पिछले दिनों मथुरा रोड पर कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत हो गई थी।
संपर्क में आए लोगों का परीक्षण किया गया। इसमें रेलवे रोड निवासी पिता-पुत्र की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आई है। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा, ईओ अखिलेश दीक्षित ने रेलवे रोड को बैरियर लगा कर सील कर दिया है।