फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus updates: COVID infected prisoner of Agra Central jail dies

Coronavirus: आगरा में 24वीं मौत, केंद्रीय कारागार के सजायाफ्ता संक्रमित कैदी ने तोड़ा दम

Sat, 09 May 2020 07:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 May 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
coronavirus updates: COVID infected prisoner of Agra Central jail dies
केंद्रीय कारागार आगरा - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा है। आगरा केंद्रीय कारागार के सजायाफ्ता कोरोना संक्रमित कैदी ने शनिवार को दम तोड़ दिया। शहर में यह 24वीं मौत है। संक्रमित कैदी का इलाज एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। 
विज्ञापन


संक्रमित कैदी झांसी का रहने वाला था। उसकी उम्र करीब 60 साल था। वो हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। ब्रेन स्ट्रोक होने पर तीन मई को कैदी को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। चार मई को उसका सैंपल जांच को भेजा गया था।
विज्ञापन


छह मई को आई रिपोर्ट में उसको संक्रमण की पुष्टि हुई थी। शनिवार को संक्रमित कैदी की मौत के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन ने उसके संपर्क में आने वाले सभी कैदियों व अन्य को क्वारंटीन किया है। उसके सैंपल जांच के भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 की जांच रिपोर्ट आई

डीआईजी जेल लव कुमार ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर के कारण ही ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। उसके कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसके 24 बंदियों और कर्मचारियों के सैंपल जांच को भेजे गए थे। इनमें 12 की रिपोर्ट आ गई है। ये सभी सभी निगेटिव हैं। 
तीन कर्मचारी और 12 बंदियों की रिपोर्ट आना बाकी है।

 

अब तक 706 संक्रमित

 

जिले में अब तक 706 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 303 ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 24 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। एक अप्रैल से लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार को 28 नए मामले मिले थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed