{"_id":"605ce2ef656b4357fc0c709c","slug":"coronavirus-updates-44-new-cases-of-covid-reported-in-in-five-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: पिछले पांच दिन में एक संक्रमित मरीज मौत, 44 नए मामले बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: पिछले पांच दिन में एक संक्रमित मरीज मौत, 44 नए मामले बढ़े
Fri, 26 Mar 2021 12:52 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के राजपुर चुंगी, कमला नगर, दयालबाग, प्रोफेसर कॉलोनी समेत नौ इलाकों में गुरुवार को कोरोना संक्रमित के 13 नए मरीज मिले हैं। 21 से 25 मार्च तक पांच दिनों में एक संक्रमित की मौत हो चुकी है, जबकि 44 नए मरीज बढ़े हैं। इससे पहले पांच दिन 16 से 20 मार्च तक सिर्फ 14 मरीज मिले थे।
आगरा में पिछले पांच दिनों में लगातार नए मरीज बढ़ रहे हैं। गुरुवार को 13 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 10,626 पहुंच गया। 176 मरीजों की मौत हो चुकी है। 66 मरीज उपचाराधीन हैं। 10,384 मरीज ठीक हो चुके हैं। 6.10 लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।
इन इलाकों में मिल रहे नए मरीज
प्रोफेसर कॉलोनी, राजपुर चुंगी, नगला तेजा, आवास विकास कॉलोनी, शांति नगर, कमला नगर, मंगलम अपार्टमेंट, पुष्पांजलि वाटिका, सत्संगी पैराडाइज एलोरा एंक्लेव में नए मरीज मिल रहे हैं। ये इलाके पूर्व में हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। एक साल बाद फिर यहां नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
ऐसे बढ़ रहा संक्रमण
अब - पहले
- 25 मार्च- 13 मरीज - 20 मार्च- 4 मरीज
- 24 मार्च- 11 मरीज - 19 मार्च- 4 मरीज
- 23 मार्च- 9 मरीज - 18 मार्च- 3 मरीज
- 22 मार्च- 13 मरीज - 17 मार्च- 3 मरीज
- 21 मार्च- 8 मरीज - 16 मार्च- शून्य मरीज
(16-21 मार्च तक के आंकड़े)

त्योहार पर बढ़ेगी सतर्कता, जुलूस पर रोक
होली की खुशियों में संक्रमण से खलल न पड़ें इसके लिए त्योहारों पर सतर्कता बढ़ेगी। जुलूस पर रोक है। बिना अनुमति कोई सामूहिक समारोह नहीं होगा। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग समारोह में नहीं जाएंगे। गैर राज्यों से त्योहार पर घर आने वालों को आरटीपीसीआर जांच करानी होगी।
संक्रमण की दूसरी लहर से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कोविड समीक्षा के बाद शहर में बाजार व सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस थाना कमेटियों को दोबारा सक्रिय कर दिया है।
डीएम प्रभु नारायण सिंह ने कहा स्थानीय प्रशासनिक स्तर से कोई नया प्रतिबंध नहीं लगाया है। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब व अन्य ऐसे प्रदेश जहां संक्रमण का प्रभाव है वहां से आगरा आने वाले सभी लोगों को जांच कराना अनिवार्य है। उन्हें जांच रिपोर्ट आने या न्यूनतम सात दिन होम क्वारंटीन में रहना होगा।