{"_id":"5f19c32f8ebc3e9f700837bc","slug":"coronavirus-outbreak-has-not-reduced-in-mini-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन से नहीं पड़ा फर्क, आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अनलॉक के बराबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन से नहीं पड़ा फर्क, आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अनलॉक के बराबर
Fri, 24 Jul 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:03 AM IST
सार
- पिछले एक महीने से औसतन रोज 14 संक्रमित मिल रहे हैं
- गुरुवार को 24 मरीज मिले, यह संख्या जुलाई में अब तक सबसे ज्यादा है
विज्ञापन
आगरा लॉकडाउन (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिन के लॉकडाउन से ताजनगरी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। जितने संक्रमित लॉकडाउन में मिल रहे हैं, लगभग उतने ही अनलॉक में मिल रहे हैं। दोनों का मिलाकर रोज का औसत 14 का है। इनमें लॉकडाउन में 14 और अनलॉक में 15 हैं।
विज्ञापन
अब तक वीकेंड लॉकडाउन दो बार हो चुका है। तब से पांच दिनों के अनलॉक का यह चौथा सप्ताह है। 22 जून को 1139 संक्रमित थे, जबकि 22 जुलाई को 1557 हो गई। इस तरह एक महीने में 418 संक्रमित मिले। 30 दिन के महीने में प्रतिदिन इनका औसत 13.9 है।
विज्ञापन
इस बीच बाजारों में छूट बढ़ती जा रही है। पहले सम-विषम में रोज 50 फीसदी दुकानें खुल रही थीं, अब 100 फीसदी एक साथ खुल रही हैं। समय भी बढ़ा दिया गया। फव्वारा में संक्रमित मिलने पर बाजार बंद किया गया। इसके बाद कोतवाली में 11 व्यापारी संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
ऐसे बढ़ रहा संक्रमण
दो वीकेंड लॉकडाउन के संक्रमित देखें... रविवार (19 जुलाई) को 15, शनिवार 18 जुलाई को 18 संक्रमित मिले थे। इससे पहले रविवार 12 जुलाई को नौ, शनिवार 11 जुलाई को 14 संक्रमित मिले। इस तरह चार दिनों में 56 संक्रमित मिले। रोज का औसत 14 है। इसी दौरान के दो सप्ताह में अनलॉक के 10 दिनों में 150 संक्रमित हैं। इनका औसत 15 है।
लॉकडाउन :
18-19 जुलाई : 33 संक्रमित
11-12 जुलाई : 23 संक्रमित
अनलॉक
13-17 जुलाई : 71 संक्रमित
06-10 जुलाई : 79 संक्रमित
दो दिन लॉकडाउन जरूरी है : सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर आरसी पांडे का कहना है कि शनिवार और रविवार को बाजारों में ज्यादा भीड़ रहती है। इसलिए दो दिन का लॉकडाउन जरूरी है। इससे संक्रमण की दर पर नियंत्रण है।

एंटी लार्वा का छिड़काव और सैनिटाइजेशन के लिए चाहिए दो दिन: डीएम
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि बाजारों में एंटी लार्वा का छिड़काव, सैनिटाइजेशन और विशेष सफाई लॉकडाउन के इन दो दिनों में कराई जा रही है। इसलिए दो दिन का लॉकडाउन जरूरी है।
लापरवाह व्यापारी फिर झेल सकते हैं लॉकडाउन
आगरा व्यापार मंडल ने लापरवाह व्यापारियों को आगाह किया है। अध्यक्ष टीएन अग्रवाल के मुताबिक डीएम ने सख्त लहजे में कहा है कि बाजारों में तेजी से बढ़ रही भीड़ से फिर से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। इस हालात को रोका न गया, तो एक बार फिर से लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। लिहाजा, कोरोना को हल्के में ना लें। इसकी रोकथाम के लिए नियमों का पालन करें।
संबंधित खबर: आगरा में कोरोना का कहर, 96वीं मौत...24 नए संक्रमित मिले, 1581 पर पहुंचा आंकड़ा