फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Latest News one death and 24 New Positive Cases Of Covid In Agra

आगरा में कोरोना का कहर, 96वीं मौत...24 नए संक्रमित मिले, नगर निगम का दफ्तर सील

Fri, 24 Jul 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Jul 2020 12:15 AM IST
सार

  • ताजनगरी में 89 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इन्हीं इलाकों से नए मरीज आ रहे हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Latest News one death and 24 New Positive Cases Of Covid In Agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप फिर तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को 50 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। इससे संक्रमित मृतकों की संख्या बढ़कर 96 पर पहुंच गई। 24 नए मरीज मिलने से कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1581 हो गया है। जुलाई महीने में अब तक यह आंकड़ा सबसे अधिक है। इससे पूर्व बुधवार को 21 और मंगलवार को 19 मरीज मिले थे। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि हरीपर्वत निवासी महिला हृदय रोगी थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका उपचार एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ बढ़ गई। दोपहर को मरीज ने दम तोड़ दिया। पिछले 48 घंटे में यह दूसरी मौत है। 
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने बताया कि 24 नए कोरोना मरीज मिले हैं। सात नए मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1291 हो गई है। स्वस्थ होने की दर 81.66 फीसदी है। अभी 195 संक्रमितों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बुधवार रात तक 37836 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के दो कर्मचारी संक्रमित, दो विभाग सील

नए संक्रमितों में नगर निगम के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। गुरुवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सदन कक्ष में कोरोना जांच शिविर लगाया गया। इसमें 100 कर्मचारियों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किये गए। जांच में दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकल आये। इनमें से एक निर्माण विभाग का कर्मचारी है और दूसरा अकाउंट विभाग का चपरासी है।

 

कोरोना रिपोर्ट के बाद निर्माण और एकाउंट विभागों को सील कर दिया गया। दो कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया। निगम में 4500 कर्मचारी हैं। नगर निगम में सुबह जैसे ही एंटीजन टेस्ट की जानकारी हुई, ज्यादातर कर्मचारी काम का बहाना कर कार्यालय से चले गए। सिर्फ 100 कर्मचारियों ने ही टेस्ट करवाए। उसमें भी दो पॉजिटिव निकल आये।

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण 

कोरोना वायरस का संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ रहा है। गुरुवार को मिले 24 में से 11 संक्रमित ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। खेरागढ़ के तीन, रुनकता के तीन, बाह के दो, शमसाबाद के दो, अकोला में एक कोरोना संक्रमित मिला। 


शुभम विहार कर्मयोगी के 39 वर्षीय पुरुष, दयालबाग में 47 वर्षीय पुरुष, रुनकता के 39 वर्षीय पुरुष व 54 और 38 वर्ष की महिलाओं, शमसाबाद के बांगुरी गांव के 72 वर्षीय पुरुष और हिसार मोहल्ले के 35 वर्षीय पुरुष, अकोला के 26 वर्षीय युवक, मधुनगर की 24 वर्षीय महिला, छिपीटोला पुराना कुतलीपुर के 47 वर्षीय युवक, एमआईजी फ्रेंड कॉलोनी न्यू शाहगंज की 46 वर्षीय महिला, जाटव टोला बाह के 24 वर्षीय युवक व बाह की 57 वर्षीय महिला, खानपुर खेरागढ़ की 25 व 45 वर्ष की महिला व चीट खेरागढ़ में 30 वर्षीय महिला, मान सरोवर कॉलोनी शाहगंज में 59 वर्षीय पुरुष, आवास विकास सेक्टर-14 में 46 वर्षीय पुरुष, लक्ष्मी पैलेस देवरी रोड में 56 वर्षीय महिला की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा चार कोरोना संक्रमित निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। 

 

89 कंटेनमेंट जोन में मिल रहे मरीज


ताजनगरी में 89 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इन्हीं इलाकों से नए मरीज आ रहे हैं। 196 कंटेनमेंट जोन बंद हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि मार्च से अब तक 285 कंटेनमेंट जोन शहर में बन चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed