{"_id":"5fa53df78ebc3e9b9d118a67","slug":"corona-virus-in-agra-update-news-79-corona-virus-positive-patient-found-in-november","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवंबर में पहली बार मिले 79 नए मरीज, कुल आंकड़ा 7591 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवंबर में पहली बार मिले 79 नए मरीज, कुल आंकड़ा 7591 पहुंचा
Sat, 07 Nov 2020 12:18 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:18 AM IST
सार
- 6,965 मरीज हुए ठीक
- 2,83,363 लोगों के सैम्पल टेस्ट
- 478 मरीज उपचाराधीन
- 148 मरीजों की हुई मृत्यु
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में नवंबर महीने में पहली बार 79 नए मरीज मिले हैं। शुक्रवार को नए मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है, अब संकमितों का आकड़ा 7591 पहुंच गया है।
जनपद में अब तक 148 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं 6,965 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 478 उपचाराधीन हैं। अब तक 2,83,363 लोगों के सैम्पल टेस्ट किए जा चुके हैं।
एसएन के डॉक्टर, होटल-शोरूम कर्मचारी की भी आई रिपोर्ट पॉजिटिव
शुक्रवार को कोरोना वायरस के 79 नए मरीज मिले हैं, इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, होटल कर्मचारी, वाहन शोरूम और मॉल के कर्मचारी समेत सात संक्रमित मिले हैं। दयालबाग में 11 और कमला नगर में छह नए मरीज पाए गए।

दयालबाग आरएस रेजीडेंसी में एक ही परिवार के तीन और वीर नगर में एक ही परिवार के दो सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। दयालबाग की दयानंद नगर, सरला बाग, आरएस बाग कॉलोनी, वीर नगर, राममोहन विहार और फ्रेंड्स कॉलोनी में मरीज मिले। कमला नगर में ब्रज विहार, पानी की टंकी के पास, कर्मयोगी, ओल्ड ब्रज विहार कॉलोनी और अमिता विहार में भी संक्रमण पाया है।
विजय नगर कॉलोनी में चार मरीज मिले हैं। गांधी नगर, जरार, खंदारी, बेलनगंज, बालूगंज, हसनपुरा, सेंट पीटर्स कॉलोनी, रामबाग, दुष्यंत कॉलोनी, फतेहाबाद रोड, अयोध्या कुंज, अर्जुन नगर, आवास विकास कॉलोनी, पथौली, सुल्तानपुरा, दिल्ली गेट, पीपलमंडी, देवरी रोड, सीएचसी अछनेरा, मधु नगर और हरीपर्वत में भी कोरोना वायरस के नए मरीज मिले हैं।
36959 लोगों की स्क्रीनिंग, बुखार-खांसी के 211 मरीज
स्वास्थ्य विभाग की 130 टीमों ने कमला नगर, दयालबाग, बल्केश्वर, आवास विकास कॉलोनी, शास्त्रीपुरम, शहीद नगर, लोहामंडी, ट्रांस यमुना कॉलोनी, शाहगंज और बरौली अहीर में 8618 घरों के 36,959 लोगों की स्क्रीनिंग की।

बुखार-खांसी, जुकाम और सांस लेने में परेशानी के बारे में पूछा। 211 मरीज बुखार-खांसी के मिले। स्वास्थ्य सर्वे प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि इनको क्वारंटीन रहने को कहा गया है, जांच के लिए नमूने भी लिए हैं।
सिकंदरा मंडी में बेच रहे थे फल-सब्जी, जांच में मिले संक्रमित
सिकंदरा सब्जीमंडी में फल और सब्जी बेच रहे थे, जब चिकित्सकों की टीम ने कोरोना वायरस के नमूना लेकर जांच की तो पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की 955 लोगों की जांच की, इनमें से छह संक्रमित मिले हैं। इनमें अस्पताल के कर्मचारी भी हैं। टीम ने सिकंदरा, जीवनी मंडी, छीपीटोला सब्जी मंडी-ढकेल वाले और अस्पताल के स्टाफ के नमूने लिए थे। प्रभारी डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि सात टीमों ने नमूने लिए थे, पॉजिटिव आने पर छह लोगों को होम आइसोलेशन में भेजा है।