{"_id":"6112abf68ebc3efccb27280d","slug":"corona-virus-in-agra-today-no-covid-patient-found-now-pregant-woman-take-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा कोरोना वायरस: चार हजार जांच में नहीं मिला संक्रमित, गर्भवती महिलाएं भी टीकारण के लिए कराएं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा कोरोना वायरस: चार हजार जांच में नहीं मिला संक्रमित, गर्भवती महिलाएं भी टीकारण के लिए कराएं पंजीकरण
Wed, 11 Aug 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:05 AM IST
सार
जिले में मरीजों के ठीक होने की दर 98.18% है। प्रशासन का कहना है कि संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। लोग एहितियात बरतें। बिना मास्क घर से बाहर नहीं जाएं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: जांच सैंपल लेते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजनगरी में मंगलवार को पिछले 24 घंटे में 4103 लोगों की कोरोना जांच में कोई नया मरीज नहीं मिला है। एक और संक्रमित ठीक हुआ है। अब आठ सक्रिय मरीज हैं। 458 संक्रमित अब तक दम तोड़ चुके हैं। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार तक जिले में 14.42 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। जिनमें कुल 25734 मरीज मिल चुके हैं। 25268 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। जिले में मरीजों के ठीक होने की दर 98.18% है। प्रशासन का कहना है कि संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। लोग एहितियात बरतें। बिना मास्क घर से बाहर नहीं जाएं।
विज्ञापन
गर्भवती महिलाएं भी करा सकती हैं टीका, कराएं पंजीकरण, सीएमओ बोले, पूरी तरह से सुरक्षित,
गर्भवती महिलाएं भी टीकाकरण करा सकती हैं। इसके लिए वह पोर्टल पर पंजीकरण करा सकती हैं। टीके के बाद कोई परेशानी हो तो हेल्प लाइन पर संपर्क किया जा सकता है। फतेहाबाद रोड स्थित होटल में कार्यशाला करते हुए सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि गर्भवती के संक्रमित होने पर गर्भस्थ शिशु पर भी प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में सभी गर्भवती महिलाएं पंजीकरण कराते हुए टीका करवाएं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. बीएस चंदेल कहा कि टीका पूरा तरह से सुरक्षित है, गर्भवती महिलाएं टीका जरूर करवाएं। कार्यशाला में राजेंद्र बरुआ, अमृतांशु राज, मधुमिता रहे।
विज्ञापन
मंगलवार को 15205 को लगा टीका
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 15205 लोगों को टीका लगा है। इसमें से 11826 को पहला और 3379 को दूसरा डोज लगा है। बुधवार और बृहस्पतिवार के लिए टीकाकरण बुकिंग के लिए स्लॉट खोल दिए गए हैं। अब तक13.50 लाख को टीका लगा है, जिसमें से 11.40 लाख को पहला और 2.10 लाख को दूसरा डोज लगा है।
विज्ञापन
बाह में 421 लोगों को लगे टीके
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह पर मंगलवार को दिनभर टीके लगवाने के लिए भीड़ लगी रही। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि 421 लोगों को टीके लगे। बुखार, जुकाम, खांसी की शिकायत पर 239 मरीजों की कोरोना की जांच कराई गई। एंटीजन टेस्ट में कोई पॉजिीटिव नहीं मिला। हरियाली तीज: बांकेबिहारी के मंदिर आने से पहले जान लें यातायात व्यवस्था, तीन जोन और नौ सेक्टर में बांटा वृंदावन