फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाली तीज: बांकेबिहारी के मंदिर आने से पहले जान लें यातायात व्यवस्था, तीन जोन और नौ सेक्टर में बांटा वृंदावन

Wed, 11 Aug 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Aug 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej 2021: Vrindavan Banke Bihari Mandir Route Map For Krishana Devootes
वृंदाव में यातायात की समीक्षा करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के स्वर्ण हिंडोले में झूलते हुए दर्शन की अभिलाषा लेकर लाखों भक्त बुधवार को हरियाली तीज पर वृंदावन आएंगे। इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। जनपद के बाहर से अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाया गया है। हरियाली तीज झूलनोत्सव के दृष्टिगत संपूर्ण वृंदावन क्षेत्र को तीन जोन और नो सेक्टरों बांटते हुए व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को सौंप दी गई हैं। एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने अधीनस्थ अफसरों को निर्देश दिए हैं कि नियमों को सख्ती से लागू किया जाए। कोविड की बंदिशों के बावजूद श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए सावन मास में उमड़ रही भीड़ ने प्रशासनिक व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं। पिछले तीन दिन के दौरान तो वृंदावन के हालत बहुत ज्यादा खराब हो गए हैं। लोगों को वृंदावन की सड़कों पर देर रात तक जाम से जूझना पड़ रहा है।

Hariyali Teej 2021: Vrindavan Banke Bihari Mandir Route Map For Krishana Devootes
एसएसपी मथुरा ने देखीं व्यवस्थाएं - फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रशासन के हरियाली तीज को लेकर किए गए प्रबंध नाकाफी साबित हो रही हैं। इन स्थितियों ने जिला और पुलिस प्रशासन ने हरियाली तीज के लिए ही सुरक्षा का खास तनाबाना बुना है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि  वृंदावन क्षेत्र को तीन जोन, नौ सेक्टर में विभाजित कर अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को प्रभारी बनाया है।
Hariyali Teej 2021: Vrindavan Banke Bihari Mandir Route Map For Krishana Devootes
वृंदावन में एसएसपी ने देखी सुरक्षा व्यवस्थाएं - फोटो : अमर उजाला
इसके अतिरिक्त नौ क्षेत्रीय अधिकारियों को सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। 20 निरीक्षक, 110 उपनिरीक्षक, 600 कांस्टेबल, 2 प्लाटून पीएसी के अलावा यमुना के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर एक प्लाटून फ्लड पीएसी, एनडीआरएफ की टीम यमुनातट पर तैनात की गयी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Teej 2021: Vrindavan Banke Bihari Mandir Route Map For Krishana Devootes
ईरिक्शा - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में प्रवेश के सभी रास्ते प्रतिबंधित कर मार्ग बदल दिया है। बाहरी इलाकों में करीब एक दर्जन से अधिक पार्किंग स्थलों पर बाहर से आने वाले वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था की गयी है। वहां से ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Hariyali Teej 2021: Vrindavan Banke Bihari Mandir Route Map For Krishana Devootes
श्रीबांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

सुगंधित पुष्पों की सेज पर करेंगे विश्राम
हरियाली तीज पर ठाकुर बांकेबिहारी 12 घंटे से अधिक समय तक भक्तों को दर्शन देंगे। सुबह और शाम की सेवा में नियमित से तीन घंटे से अधिक समय हरियाली तीज पर दर्शन का रहेगा। इसके चलते ठाकुर जी की थकान को देखते हुए रात में सुगंधित पुष्पों की सेज बनाई जाएगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed