फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Agra: Three Covid Patients Died And 205 Found Corona Positive At 5 May

आगरा में कोरोना: संक्रमित तीन मरीजों की मौत, 205 नए पॉजिटिव मिले

Wed, 05 May 2021 11:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 05 May 2021 11:47 AM IST
सार

 बुधवार को सुबह 11 बजे जारी रिपोर्ट के मुताबिक तीन मरीजों की मौत से मृतक संख्या 285 हो गई है। 205 नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
Corona Virus In Agra: Three Covid Patients Died And 205 Found Corona Positive At 5 May
आगरा में कोरोना: एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड के बाहर खड़ा स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में संक्रमण के ग्राफ में कमी आई हैं लेकिन मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा। बुधवार को सुबह 11 बजे जारी रिपोर्ट के मुताबिक तीन मरीजों की मौत से मृतक संख्या 285 हो गई है। 205 नए मरीज मिले हैं। अब तक आगरा में 22,619 मरीजों में से 19,207 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। पिछले 24 घन्टे में 707 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। वर्तमान कुल 3127 सक्रिय मरीज हैं।

विज्ञापन


ठीक होने की दर बढ़ी
आगरा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों को अनुपात फिर से बढ़ने लगा है। एक हफ्ते में ही कोरोना के मरीजों के ठीक होने की दर में 6.86 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। जिले में 28 अप्रैल को कोरोना से ठीक होने वालों की दर गिरकर 75.68 फीसदी तक पहुंच गई थी। चार मई को यह बढ़कर 82.54 फीसदी तक पहुंच गई है। गत दो दिनों से नए संक्रमित मरीजों की अपेक्षा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। अप्रैल के दूसरे हफ्ते में जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की दर 90 फीसदी से अधिक थी। इसके बाद संक्रमण का प्रसार तेजी से बढ़ा और मरीजों की ठीक होने की दर 75 फीसदी तक लुढ़क गई।  

विज्ञापन

 

जांच के अनुपात में संक्रमण दर भी अब छह फीसदी से कम
आगरा। कोरोना संक्रमण की जांच कराने वालों के अनुपात में संक्रमितों की संख्या की संख्या भी तेजी से कम हो रही है। मंगलवार को संक्रमण दर छह फीसदी से भी कम रह गया है। 29 अप्रैल को जांच कराने वाले 3290 लोगों में से 722 लोग कोरोना संक्रमित हुए थे। संक्रमण दर 21.94 फीसदी पहुंच गई थी। चार मई को जिले में 267 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि जांच 4730 लोगों ने कराई थी। इस तरह से जांच कराने वालों के अनुपात में संक्रमण दर महज 5.64 फीसदी ही रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी: कोरोना संक्रमित अपर पुलिस अधीक्षक की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर
अंधेरगर्दी: अस्पतालों ने नहीं बताया बेड का ब्योरा, नो बेड का नोटिस चस्पा, मरीज हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed