{"_id":"5ee73d8257ab3d263e208889","slug":"corona-virus-cm-yogi-adityanth-send-nodal-offices-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः कोविड अस्पताल और इंतजाम परखने मुख्यमंत्री ने भेजे नोडल अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः कोविड अस्पताल और इंतजाम परखने मुख्यमंत्री ने भेजे नोडल अफसर
Mon, 15 Jun 2020 02:57 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 15 Jun 2020 02:57 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग की कोविड अस्पतालों में उपचार के इंतजामों पर चर्चा
विज्ञापन
अधिकारियों संग वार्ता करते मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए नोडल अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री के आदेश पर सोमवार सुबह ऊर्जा विभाग के सचिव एम देवराज किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के अपर आचार्य डॉ. राहुल जनक सिन्हा आगरा पहुंच गए।
सर्किट हाउस में डीएम प्रभु एन सिंह, एसएसपी बबलू कुमार, एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी, एसएन कॉलेज प्राचार्य डॉ संजय काला, सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय के साथ नोडल अधिकारी एम देवराज ने सरकारी व निजी कोविड अस्पतालों में उपचार के इंतजामों की समीक्षा की।
इमरजेंसी उपचार, स्टाफ का प्रबंधन और संक्रमण पर नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, पीपीई किट की उपलब्धता के अलावा अस्पतालों में चिकित्सक व प्रभावित मरीजों की सुविधाएं बढ़ाने पर चर्चा की।
विज्ञापन
कोरोना को मात देकर लौटे डॉ. आरसी मिश्रा, बोले- मजाक समझने वाले देख लें अमेरिका-ब्राजील-इटली का हाल
नोडल अधिकारी डीएम एसएसपी के साथ शहर में बने कंटेनमेंट जोन व अस्पतालों का निरीक्षण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित 11 जिलों में प्रमुख सचिव व सचिव स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बना कर व्यवस्थाओं के प्रबंधन व अनुश्रवण के लिए भेजा है।